आगरालीक्स…(3 February 2022 Agra News) सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 56 अंक टूटकर 59,502 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 15 अंकों की गिरावट के साथ 17,765 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 745 अंक की तेजी के साथ 59,608 के स्तर पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक भी दिनभर हरे निशान पर कारोबार करने के बाद अंत में 215 अंक की जबरदस्त बढ़त लेते हुए 17,792 के स्तर पर बंद हुआ था।