आगरालीक्स…(3 February 2022 Agra News) नामांकन करने से पहले सीएम योगी ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां. कहा—जो किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य…
शुक्रवार को गोरखपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी पांच साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड साझा किया. सीएम योगी ने पांच साल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि मैंने जो भी काम किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य हैं.

सीएम योगी ने ये बताई अपनी उपलब्धियां
- दो साल में कोरोनाम हामारी जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी. यूपी में शत प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई हे. 70 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज लग गई है. इसके अलावा 1538992 को बूस्टर डोज लगाई गई है. यही नहीं 15 से 17 वर्ष् की आयु के 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है.
- 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को घर पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था की.
- 581 आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए है. तीसरी लहर को भी नियंत्रित किया है.
- मात्र पांच साल में अर्थव्यवस्था को नम्बर दो स्थान पर लाने में सफलता हासिल की है.
- प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार रुपये तक पहुंचने में सफल रही.
- प्रदेश सरकार का बजट 6 लाख करोड़ तक पहुंचाया है.
- ईज ऑफ डूइंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आया है.
- यूपी निवेश में 14वीं स्थान पर था और आज देश व दुनिया का निवेशक के लिए यूपी पहली पसंद है.
- यूपी पुलिस में डेढ़ लाख की भर्ती पारदर्शी तरीके से की. 46 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नतति दी.महिला पुलिस की संख्या तीन गुना की गई है.
- यूपी पहला राज्य है जिसमे महिला पुलिस बिट की व्यवस्था की है.
- पांच साल में कोई दंगा नही हुआ, कोई आतंकी घटना नही हुई.
- डकैती, लूट, बलात्कार जैसे अपराध में कमी भी हुई है.
- धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है. 155 दुर्दान्त अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए.
- पेशेवर माफिया की संपत्ति को जब्त किया गया.