आगरालीक्स…(3 February 2022 Agra News) आगरा में मौसम बदल रहा है. बारिश के चांस. दिन में फिर से कम हो सकता है तापमान…जानें मौसम का पूर्वानुमान…
आगरा में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है. कभी दिन में तेज धूप निकलती है तो कभी बादल छा जाते हैं और कभी—कभी सुबह के समय कोहरा छा जाता है. पिछले चार दिन से लगातार ऐसा हो रहा है. सोमवार को जहां दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा था तो वहीं मंगलवार को शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक कोहरे का प्रभाव देखा गया. बुधवार को एक बार फिर मौसम खुला. ठंडी हवाओं के साथ दिन में धूप खिली लेकिन आज गुरुवार को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखा गया. सुबह से ही तेज हवाओं से ठंडक हो गइ्र. बादल भी छाये रहे. दिन के समय हल्की धूप निकली लेकिन तेज हवाओं से उसका प्रभाव कम रहा.
गुरुवार को तापमान कम हुआ. मौसम विभाग के अनुसार दिन में शहर का अधिकतम तामपान 21.1 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन दोपहर को बादल छाये रहने की संभावना है जिसके कारण अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है.