आगरालीक्स…समाजवादी पार्टी ने की शिकायत, कहा—सीएम योगी की भाषा अमर्यादित. चुनाव आयोग को लिखा—संज्ञान लेकर लगाए इस पर रोक…
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले और राजनीतिक बयान दिए जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार विपक्षी दलों पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. सपा ने सीएम योगी की भाषा को अमर्यादित बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल इसको संज्ञान में लेकर निर्देश जारी कर रोकने के लिए लिखा है.
समाजवादी पार्टी ने आयोग को भेजे पत्र में लिखा है कि विपक्षी दलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह वह मर्यौदित, संयमित और भ्रदे की श्रेणी में नहीं आती है. खासकर मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादाविहीन भाषा व्यवहार की उम्मीद कतई नहीं की जाती है. सपा ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव संपन्न कराने के लिए इस संबंध में संज्ञान लें और निर्देश जारी करें.
