आगरालीक्स… आगरा से लखनऊ जा रहा इंडिगो का विमान डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंच गया। यहां से 1.50 घंटे बाद विमान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से इंडियो का विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरता है। आगरा से लोग विमान से लखनऊ जाते हैं। गुरुवार सुबह इंडिगो के विमान 6 ई 7932 ने आगरा से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। विमान में छह यात्री थे, विमान आगरा से उड़ान भरने के बाद लखनऊ पहुंचा। मगर, लखनऊ एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान को उतारने की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में विमान को लखनऊ एयरपोर्ट से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। आगरा से उड़ान भरने के बाद इंडिगो का विमान लखनऊ एयरपोर्ट की जगह दोपहर 2.50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पहुंचा, एटीसी से अनुमति लेने के बाद विमान को उतारा गया।
वाराणसी से शाम 4.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए हुआ रवाना
इंडिगो का विमान 1.50 घंटे एयरपोर्ट वाराणसी में ही रहा। यहां से शाम 4.40 बजे विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी।
आगरा से दोपहर एक बजे लखनऊ के इंडिगो की फ्लाइट
इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11.30 बजे अमोसी एयरपोर्ट लखनऊ से उड़ान भरती है और दोपहर 12.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंच जाती है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए इंडिगो की फ्लाइट दोपहर एक बजे उड़ान भरती है और दोपहर 2.10 बजे अमोसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंच जाती है। इंडिगो की