आगरालीक्स….. आगरा में 24 घंटे में बढ़े कोरोना के नए केस, जानें आज कितने केस मिले और कहां सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 57 नए केस मिले थे लेकिन शुक्रवार को कोरोना के नए केस बढ़ गए। आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 78 नए केस मिले हैं जबकि 92 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
कोरोना के एक्टिव केस 559
आगरा में कोरोना के नए मरीज से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस कम होने लगे हैं। आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 559 हैं। इसमें से चार मरीज ही कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कोरोना के 555 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट भी मिला
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में मरीज किस वैरिएंट से संक्रमित हुए, इसकी जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई। जीनोम सिक्सेंविंग में एक मरीज में ओमिक्रॉन और दूसरे मरीज में डेल्टा वैरिएंट मिला। हालांकि, ये दोनों की मरीज ठीक भी हो गए, इन्हें हास्पिटल में भर्ती करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
कोरोना से हो चुकी हैं पांच मौत
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। इन सभी को कोविड हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मरीजों को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थी, इसके चलते उनकी मौत हो गई।