आगरालीक्स…. ब्रज में आज से होली शुरू हो गई, हंसी ठिठोली, गुलाल और टेसुओं के रंग से भीगते हुए भक्तों ने श्री ठाकुर बांकेबिहारी लाल मंदिर में जमकर होली खेली।

शनिवार को वसंत पंचमी के साथ साथ ही ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो जाएगा. ब्रज में 40 दिन तक होली के रंग उड़ेंगे और हंसी ठिठोली होगी. हर दिन ब्रज के मंदिरों में आस्था के रंग बिखरेंगे और इसकी शुरुआत होगी वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी को टीका लगाने के साथ.मंदिर में श्रृंगार आरती के समय गुलाल उड़ाया जाएगा और होली की शुरुआत हो जाएगी. मंदिर में ठाकुरजी को वसंती पोशाक पहनाइ गई और चांदी के पांच थालों में लाल, हरा, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला गया।
19 मार्च को है होली
इस बार 19 मार्च को होली महापर्व पूरे देश में मनाया जाएगा, लेकिन ब्रज में 5 फरवरी यानी वसंत से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी. वृदांवन के राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर मंदिर सहित सप्त देवालयों में रंगोत्सव की शुरुआत हो जाएगी.