आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी पार्टी के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पं. ज्ञानेंद्र गौतम ने लिया गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाबा प्रीतम दास का आशीर्वाद लिया….
आगरा में चुनाव प्रचार जोरों पर है. 10 फरवरी को मतदान है, उससे पहले ही सभी प्रत्याशी अपनी ओर से जमकर प्रचार कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. समाजवादी पार्टी की टिकट से आगरा 89 उत्तर विधानसभा सीट से प्र्त्याशी प. ज्ञानेंद्र गौतम ने शनिवार को अपने क्षेत्र में जमकर प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाबा प्रीतम दास से जीत का आशीर्वाद भी लिया.