आगरालीक्स…(5 February 2022 Agra News) आगरा के स्कूलों में आनलाइन मनाया गया बसंत पचंमी का पर्व. सरस्वती वंदना के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शनिवार को बसंत पंचमी पर ऑनलाइन विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा सात की पलक भगतानी द्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल एवं प्राचार्या श्रीमती याचना चावला द्वारा विद्या, संगीत व कला की देवी मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ऋषा आलोक सिंह और पिया सिंह ने सरस्वती वंदना के गान से मांँ सरस्वती का आह्वान किया जिससे सारा वातावरण अत्यंत शुद्ध व सात्विक हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएंँ पीले वस्त्रों में एक अनुपम ही छटा बिखेर रहे थे।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आख्या सिंह, श्रेयशी सिंह व अमायरा अग्रवाल ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व से सभी को अवगत कराया। पूर्वी यादव, विराट चौहान व आर्यन शर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। विनायक तिवारी, अविकृष्णा जैसवाल कौमुदी गुप्ता,आध्या यादव व सना कल्याण ने अपनी आकर्षक कविताओं से सारा वातावरण मनोरम कर दिया। आरोही श्रीवास्तव के मधुर गीत ने सभी को गुनगुनाने को प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा बताया कि बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर होना है।