आगरालीक्स …..आगरा में अरविंद व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मयूर बंसल ने अपने ओल्ड कार मैनेजर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में अरविंद व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड है, अरविंद व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रकाश एन्क्लेव, न्यू आगरा निवासी मयूर बंसल ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने ओल्ड कार डीलर के मैनेजर मनवीर सिंह फौजदार, निवासी नगला बूढ़ी ने अगस्त और सितंबर 2021 में फर्म के 6.50 लाख रुपये का गबन कर लिया। गबन करने में ओल्ड कार डीलर के मैनेजर मनवीर के पिता भीकम और साले मुनेश भी शामिल थे।
मैनेजर सहित तीन पर मुकदमा
इस मामले में अरविंद व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में 6.50 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना न्यू आगरा के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल का मीडिया से कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।