Sunday , 28 June 2026
Home आगरा First phase of PhD entrance examination of Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra from tomorrow…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

First phase of PhD entrance examination of Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra from tomorrow…#agranews

126

आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का पहला चरण कल से…..

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा सत्र 2021 – 22 के पहले चरण का कल से विधिवत प्रारंभ हो जाएगा। अधिष्ठाता शोध प्रोफेसर विनीता सिंह ने बताया कि माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी के निर्देश पर पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा की तैयारियां प्रगति पर हैं। यह प्रवेश परीक्षा 3 अप्रैल 2022 को आहूत की जाएगी।

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने इस प्रवेश परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए बताया कि

  1. उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश संख्या 2337/सत्तर-5-2021-11/2021 दिनांक 5 सितंबर 2021 के अनुपालन में सभी परास्नातक एवं स्नातक विभागों के शिक्षकों द्वारा शोध निर्देशन का कार्य किया जाएगा ।
  2. विश्वविद्यालय से संबंध सभी अनुदानित एवं राजकीय महाविद्यालयों के ऐसे नियमित एवं पूर्णकालिक शिक्षक जिन्होंने स्वयं पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है और जिनके कम से कम 5 शोध पत्र रैफरीड जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं , वे सभी शोध निर्देशक बनने के लिए अर्ह होंगे ।
  3. पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के पहले चरण में शोध निर्देशक बनने के इच्छुक शिक्षकों के लिए कल से ऑनलाइन पोर्टल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर खोल दिया जाएगा ।
    7 फरवरी से लेकर 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे ।
    4.ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात शिक्षक अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करेंगे और उसे स्वयं प्रमाणित करके अपने विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य से अग्रसारित कराएंगे ।
  4. पूर्ण रूप से भरा हुआ और अग्रसारित किया हुआ आवेदन पत्र 26 फरवरी 2022 तक विश्वविद्यालय के शोध विभाग में जमा किया जा सकता है अथवा स्कैन करके विश्वविद्यालय के शोध विभाग के ईमेल asttregistrarresearch@gmail.com पर भी प्रेषित किया जा सकता है ।
  5. सभी शोध निर्देशकों को यह बताना भी अनिवार्य होगा कि वे अपने निर्देशन में कितने विद्यार्थियों को शोध कराना चाहते हैं । असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 4 , एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 6 और प्रोफेसर के लिए 8 सीट निर्धारित हैं ।
  6. ऐसे सभी शिक्षक जो दिसंबर 2021 में शोध निदेशक बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं , उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है । उन्हें केवल रैफरीड जर्नल में प्रकाशित 3 शोध पत्रों की छाया प्रति शोध विभाग में जमा करानी है अथवा विभाग के मेल पर भी प्रेषित कर सकते हैं , क्योंकि नवीन शासनादेश के अनुसार शोध निर्देशक बनने के लिए कुल 5 शोध पत्र रैफरीड जर्नल में प्रकाशित होना आवश्यक है ।
  7. शोध निर्देशकों की अर्हता जाँचने और विषयवार सीट निर्धारित करने के बाद 2 मार्च 2022 को प्रवेश परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा ।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

error: Content is protected !!