Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Last day of election campaigning in Agra, Priyanka Gandhi road show in Kheragarh Agra on 8th February 2022#agranews
आगरापॉलिटिक्सबिगलीक्स

Last day of election campaigning in Agra, Priyanka Gandhi road show in Kheragarh Agra on 8th February 2022#agranews

182

आगरालीक्स…. आगरा में मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो करेंगी। मतदान के लिए सुरक्षा बल की तैनाती।

आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है, इसके लिए आठ फरवरी यानी मंगलवार शाम छह बजे के बाद प्रचार बंद हो जाएगा। इससे पहले प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए हैं। आगरा की खेरागढ़ विधानसभा विधानसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर एक बजे खेरागढ़ हेलीकाप्टर से पहुंचेंगी। वे खेरागढ़ मंडी से खेरागढ़ मुख्य बाजार में होते हुए रोड शो करेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील करेंगी।

नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
चुनाव कराने के लिए नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पहले मंडी समिति यमुना पार फिरोजाबाद रोड से सभी नौ विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए, बाह में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के साथ ही मंडी समिति खेरागढ़, फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी से संबंधित विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि, आगरा के यमुना पार स्थित मंडी समिति से आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और ग्रामीण विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
सुबह 10 से शाम छह बजे तक होगा मतदान
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को सुबह 10 से शाम छह बजे तक मतदान होगा, इसके लिए 3911 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!