आगरालीक्स …आगरा में बैंक का कोई काम है तो आज ही कर लें, पांच दिन तक बैंक में कामकाज नहीं होगा। कल से 90 फीसद बैंक कर्मचारी चुनाव डयूटी के लिए चले जाएंगे।

आगरा में पहले चरण में मतदान है, इसके लिए नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 90 फीसद बैंककर्मियों की चुनाव में डयूटी लगी है। बैंककर्मी नौ फरवरी को सुबह चुनाव डयूटी के लिए चले जाएंगे और 10 फरवरी को चुनाव संपन्न कराएंगे।
सोमवार से ही शुरू हो पाएगा बैंकों में काम
10 फरवरी केा बैंककर्मी मतदान कराएंगे। 11 फरवरी को बैंक नहीं जाएंगे। 12 फरवरी को द्वितीय शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगी और इसके बाद 13 फरवरी को रविवार है। इसके चलते बैंक नहीं खुलेगी। ऐसे में 14 फरवरी को सोमवार को ही बैंक खुलेंगी। इस तरह आगरा में नौ से 13 फरवरी तक पांच दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इसलिए बैंक संबंधी कार्य आज ही करा लें।
कल सुबह 10 बजे रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
चुनाव कराने के लिए नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पहले मंडी समिति यमुना पार फिरोजाबाद रोड से सभी नौ विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए, बाह में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के साथ ही मंडी समिति खेरागढ़, फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी से संबंधित विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि, आगरा के यमुना पार स्थित मंडी समिति से आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और ग्रामीण विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।