आगरालीक्स…भाजपा का संकल्प पत्र जारी: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली व मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी कर दिया है।
भाजपा ने यूपी में सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकादमी स्थापित करने की घोषणा भी की है। प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का वादा किया। अयोध्या में श्रीराम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा।
भाजपा के संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदु:
-किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
-कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित की जाएगी।
-छात्रों को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
-60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात।
-निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपये की पेंशन।
-गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान।
-उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली और दीवाली पर 1-1 मुफ़्त सिलेंडर।
-प्राथमिक स्कूलों में टेबल बेंच की व्यवस्था की जाएगी।
-हर मण्डल में कम से कम एक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
-हर परिवार को कम से कम एक रोज़गार प्रदान करेंगे।
-एम्बुलेंस और एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करेंगे।
-लव जिहाद रोकने के लिए 10 साल की सज़ा और 1 लाख का जुर्माने का प्रावधान।
-मां अन्नपूर्णा कैंटीन बनाकर ग़रीबों को सस्ता खाना देंगे।