आगरालीक्स…आगरा में कोरोना का नया अपडेट जारी. बीते 24 घंटे में 5 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच में इतने मिले पॉजिटिव
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रण में है. लगातार कोरोना के केस कम मिल रहे हैं तो वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आगरा में बीते 24 घंटे का अपडेट प्रशासन ने जारी किया है. इसके अनुसार बीते 24 घंटे में 5082 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 20 नये पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा इस दौरान 69 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 393 कोरोना मरीज हैं.

बता दें कि आगरा में अब तक 23 लाख 75 हजार 338 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें से अब तक 35698 लोग पॉजिटिव मिलचुके हैं. आगरा में अब तक 34850 लोग इससे ठीक हो चुके हैं. जिले में कोरोना से अब तक 464लोगों की मौत हो चुकी है.