आगरालीक्स…आगरा के आंबेडकर विवि में स्टार्टअप सेल का भी गठन किया जाएगा, जिससे छात्र नौकरी करने के बजाय स्टार्टअप शुरू कर सकें। इसके साथ ही आईक्यूएसी सेल का पुनर्गठन किया जा रहा है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नैक के तीसरे चक्र का निरीक्षण मई 2022 में प्रस्तावित है । प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने आवासीय इकाई के सभी शिक्षकों से विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नयन के लिए सहयोग की अपेक्षा की है ।
इसके लिए विवि में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइ.क्यू.ए.सी.) का पुनर्गठन किया जाना है, एक अच्छे स्तर के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल का संचालन किया जाना है। इनोवेशन प्रकोष्ठ का गठन किया किया जाना है ।

विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए भी तैयार किया जाना है , जिससे उनके लिए रोजगार का सृजन हो सके । प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि इन कार्यों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय और छात्र हित में और भी अनेक कार्य संपादित किए जाने हैं और इन सभी के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है । अतः उन्होंने सभी शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे आगे आएं और अपनी इच्छा अनुसार अपने लिए उत्तरदायित्व का चयन करें ।