लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भाजपा एजेंट को छत से फेंका
मुजफ्फर नगर की मीरापुर विधानसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा के एजेंट को कुछ लोगों ने छत से फेंक दिया। कई जगह मतदान का विरोध होने की भी सूचना है।
ईवीएम खराब रहने की शिकायतें
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की भी सूचना रही। इसके कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा।