आगरालीक्स…#आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर फाइनल वोटिंग का अपडेट जारी. जानिए किस विधानसभा सीट पर कितने प्रतिशव वोट मिला. बिगड़ेंगे समीकरण
मतदान का अपडेट
आगरा में सुबह 9 बजे तक मतदान 8.1 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत
दोपहर 01 बजे तक 35.2 प्रतिशत मतदान
दोपहर 03 बजे तक 47.52 प्रतिशत मतदान
शाम 05 बजे तक 56.52 प्रतिशत मतदान
शाम सात बजे तक टोटल मतदान 60.23 प्रतिशत

आगरा उत्तर 64.4%
आगरा छावनी 56%
आगरा दक्षिण 57.50%
आगरा ग्रामीण 62%
एत्मादपुर 68%
फतेहपुर सीकरी 64%
खेरागढ़ 64.73%
फतेहाबाद 59.2%
बाह 58.1%
सबसे ज्यादा एत्मादपुर और सबसे कम आगरा छावनी में मतदान
आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 60.65 फीसद मतदान हुआ है। सबसे अधिक 68 फीसद मतदान एत्मादपुर विधानसभा सीट पर हुआ जबकि आगरा छावनी विधानसभा सीट पर सबसे कम 56 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद में आई कमी से एत्मादपुर सहित अन्य विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं। 2017 के चुनाव में आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।
आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशी
बता दें कि आगरा में 9 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा कैंट, एत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीटों पर कुल 107 प्रतयाशी मैदान में है.