आगरालीक्स…#आगरा की #एत्मादपुर सीट बनी वोटिंग में टॉपर. पांच विधानसभा सीट वोटिंग में फर्स्ट क्लास से पास…सबसे फिसड्डी रहे यहां के मतदाता
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आगरा में मतदान महोत्सव मनाया गया. मतदाताओं में उत्साह देखा दिखाई दिया. घने कोहरे के साथ हुई शुरुआत से शाम तक सूर्य ढलने के साथ तक जारी रहा. गुरुवार को आगरा में कुल मतदान प्रतिशत 60.23 रहा. बात अगर आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों को लेकर की जाए तो एत्मादपुर विधानसभा सीट इस बार टॉपर बनी है. यहां कुल 68 प्रतिशत तक मतदान हुआ है. वहीं जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है.

सबसे ज्यादा एत्मादपुर और सबसे कम आगरा छावनी में मतदान
आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 60.65 फीसद मतदान हुआ है। सबसे अधिक 68 फीसद मतदान एत्मादपुर विधानसभा सीट पर हुआ जबकि आगरा छावनी विधानसभा सीट पर सबसे कम 56 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद में आई कमी से एत्मादपुर सहित अन्य विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं। 2017 के चुनाव में आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।
आगरा उत्तर 53.7 प्रतिशत
आगरा छावनी 54 प्रतिशत
आगरा दक्षिण 55.12 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण 55 प्रतिशत
एत्मादपुर 60 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी 61 प्रतिशत
खेरागढ़ 59.9 प्रतिशत
फतेहाबाद 54.7 प्रतिशत
बाह 54.9 प्रतिशत
…………………..