आगरालीक्स …दिल्ली से नौकरी की तलाश में गई युवती के साथ गैंगरेप, हाथ बांधकर होटल की पहली मंजिल से नीचे फेंका। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली युवती राजस्थान के चुरू में नौकरी की तलाश में गई थी। युवती का आरोप है कि वह दिल्ली से शुक्रवार को चुरू पहुंची। उसे एक होटल में ले गए।
गैंगरेप करने के बाद होटल से नीचे फेंका
युवती का आरोप है कि देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, भवानी सिंह और सुनील राजपूति उसे होटल में ले गए। होटल में ले जाने के बाद देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती के हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद होटल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। मारपीट भी की गई।
गैंगरेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज
इस मामले में डीएसपी ममता सारस्वत का मीडिया से कहना है कि मेडिकल जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।