आगरालीक्स ….आगरा में अचानक से हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं, कार में अचेत मिले ट्रांसपोर्टर की मौत, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की मौत का कारण जानकर दंग रह जाएंगे।
पहला मामला
आगरा के कीठम, रुनकता में गुरुवार दोपहर में हाईवे पर एक कार खड़ी हुई थी, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछे का शीशा तोड़कर लॉक खोला और कार में अचेत ताजगंज निवासी हरेंद्र राठौर को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया, पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। कार में ही हरेंद्र राठौर को हार्ट अटैक पड़ गया, वे किसी से मदद तक नहीं मांग सके।

दूसरा मामला
शनिवार को एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, मथुरा में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, मथुरा के आनंद पुरी निवासी 65 साल के लक्ष्मण सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका व्यक्त की थी।
ये हैं हार्ट अटैक के लक्षण
सीने से दर्द शुरू होकर गर्दन और जबड़े तक पहुंचना, बेचैनी, घबराहट
सांस फूलना
पेट में तेज दर्द , बेहोशी आना
हाथों में सुन्नपन
दिल की धड़कन का तेज और अनियमित होना