नईदिल्लीलीक्स… यूपी के नौ जिलों की 55 सीट, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होगा। सभी दलों ने इन सीटों पर ताकत झोंक रखी है।
उत्तर प्रदेश के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूंऔर शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर 586 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण के चुनाव में हिजाब का मुद्दा छाया हुआ है। मतदान वाली इन सीटों में अधिकांश मुस्लिम और दलित बाहुल्य हैं।
गोवा और उत्तराखंड में भी 14 फरवरी को मतदान होगा। दूसरे चऱण के लिए सभी सीटों पर प्रचार बंद हो गया है। मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।