नईदिल्लीलीक्स …..शराब की दुकानों पर कई ब्रांडों पर छूट के चलते लगी लंबी लाइन, एक के साथ एक फ्री का भी आफर।
दिल्ली में शराब की दुकानों पर आफर मिलने के बाद लोगों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने शराब का स्टॉक करना शुरू कर दिया। सुबह से शाम तक शराब की दुकानों पर लंबी लाइन लगी रही।

एक खरीदें एक फ्री पाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में नई आबकारी पॉलिसी लागू होने के बाद शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना है। अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण कियाजाता है। इसके चलते शराब की दुकानों पर कई ब्रांड जो कम बिक रही थीं उनका स्टॉक खत्म करने के लिए छूट दे दी। एक खरीदे एक फ्री पाएं का भी आफर दिया गया। इसके साथ ही 35 फीसद की छूट दी गई, इसके चलते शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लग गई।
यूपी की सीमा से लगी शराब की दुकानों पर जबरदस्त भीड़
इसमें भी सबसे ज्यादा भीड़ यूपी और हरियाणा की सीमा से लगी शराब की दुकानों पर देखने के लिए मिली। यहां लंबी लाइन लगी रही। लोगों ने सस्ती शराब का स्टॉक करने के लिए कई ब्रांड की शराब खरीद ली।
यूपी में अब 11 बजे तक खुलेंगी दुकानें
आगरा सहित यूपी में नाइट कर्फ्यू का समय कम कर दिया गया है। अब आगरा सहित यूपी में रात 10 की जगह 11 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।