आगरालीक्स ….सीएम योगी आदित्यनाथ ने घंटे का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि पहले बमबाजी होती थी अब होती है क्या। कहा विपक्ष माफिया के हाथ में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जलेसर विधानसभ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर के लिए एमजीएम इंटर कॉलेज मैदान, जलेसर में जनसभा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जलेसर का घंटा जोरदार तरीके से बजाना जिससे विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाए। उन्होंने कहा कि जलेसर का घंटा मंदिर में बजता है तो सुकून मिलता है। चुनाव आएंगे जाएंगे, लेकिन सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब क्या कहीं पहले की तरह से बमबाजी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक हाथ में विकास की चाबी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर होता है।