आगरालीक्स… यूपी की 55 सीटों के साथ उत्तराखंड और गोवा की सभी सीटों पर कल यानी 14 फरवरी को मतदान होगा। जानें यूपी की किन सीटों पर है मतदान।
यूपी की 55 सीटों में से रामपुर से आजम खान, स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना, चंदौली से गुलाब देवी, नकुड़ से धर्मसिंह सैनी अमोराहा से महबूबा अली प्रमुख प्रत्याशी हैं। जिनके लिए चुनाव होगा।

उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान
दूसरे चरण में उत्तरांखड की सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
गोवा की 40 सीटों के लिए मतदान
वहीं, दूसरे चरण में गोवा की 40 सीटों के लिए मतदान होगा। गोवा की 40 सीटों पर 301 प्रत्याशी मैदान में हैं।