आगरालीक्स..(.Agra News 14th February 2022 ).. आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक की डिजाइन तैयार करने के लिए तीन फर्म ने बिड की है। जानें आपके घर से कितने पास होगा आगरा मेट्रो स्टेशन।
आगरा में पहले चरण में ताजमहल से सिकंदरा तक पहला कॉरीडोर बनाया जा रहा है। फतेहाबाद रोड पर आगरा मेट्रो आगरा लेने लगी है, पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक आगरा मेट्रो का ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसके बाद ट्रायल होगा। दूसरे चरण में जमा मस्जिद से मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, एमजी रोड होते हुए सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक तैयार किया जाएगा।

आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरे ट्रैक का डिजाइन हो रहा तैयार
आगरा मेट्रो का दूसरी कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा। दूसरे कॉरीडोटर के ट्रैक और मेट्रो स्टेशन के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए निविदा आमंत्रित की गईं।
35 करोड़ में डिजाइन होगा तैयार
आगरा मेट्रो के लिए तीन फर्म ने निविदा जमा की है। सेकंड कॉरीडोर 15.40 किलोमीटर लंबा होगा और 14 एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। टेक्नीकिल जांच के बाद डिजाइन प्रोजेक्ट आवंटित किया जाएगा।
आगरा मेट्रो सेकेंड कॉरीडोर स्टेशन
आगरा मेट्रो सेकंड कॉरीडोर
आगरा कैंट
सदर बाजार
कलेक्ट्रेट
सुभाष पार्क
आगरा कॉलेज यहां पहला और दूसरा कॉरीडोर इंटरचेंज बनेगा
हरीपर्वत
संजय प्लेस
एमजी रोड
सुल्तानगंज की पुलिया
कमला नगर
रामबाग
फाउंड्री नगर
मंडी समिति
कालिंदी विहार