आगरालीक्स ….आगरा में होंडा सिटी में पकड़े गए गैंग ने 10 लाख के नकली नोट बाजार में चला दिए। 2000, 500, 200 और 100 के नकली नोट की पहचान है आसान, जानें।

आगरा में हरीपर्वत पुलिस ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर से होंडा सिटी कार से नकली नोटों की सप्लाई करने जा रहे ताजगंज निवासी मनीष कुमार और फिरोजाबाद निवासी कमल प्रताप और नील कमल को अरेस्ट किया था। इनके पास से 1.95 लाख रुपये के नकली नोट मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये हर महीने 25 से 30 हजार रुपये के नकली 2000, 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट बाजार में चला रहे थे। एक अनुमान के तहत 10 लाख के नकली नोट आगरा और फिरोजाबाद में चला चुके थे, कई बार दुकानदार नोट को पहचान जाते थे तो असली नोट दे देते थे जिससे ये लगे कि किसी ने इन्हें नकली नोट दे दिया है।
नकली और असली नोट की पहचान है आसान
-2000, 500 सहित सभी नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी की स्पष्ट तस्वीर होती है तो दूसरी तरफ इलेक्ट्रोटाइप वाटर मार्क तस्वीर होती है, महात्मा गांधी की तस्वीर रोशनी में दिखाई देती है।
-नकली नोट में इलेक्ट्रोटाइप तस्वीर नहीं होती है, हो भी तो रोशनी में स्पष्ट दिखाई नहीं देती है या टेढ़ी होती है।
-असली नोट के बीच में एक धागा होता है इस पर भारत और आरबीआई लिखा होता है यह स्पष्ट दिखाई देता है
-नकली नोट में यह धागा दिखाई नहीं देता है।
-असली नोट और नकली नोट के कागज में भी अंतर होता है, यह हाथ से पता चल जाता है