आगरालीक्स…(14 February 2022 Agra News) घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने जेवर साथ ले जाएं, नहीं तो किसी पड़ोसी या रिश्तेदार को दे जाएं….ये हम नहीं, पुलिस कह रही है…जानें क्यों…
अगर आप किसी शादी या कहीं घूमने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो घर में मौजूद जेवर और कैश को या तो अपने साथ ले जाएं या फिर अपने किसी पड़ोसी या रिश्तेदार को दे जाएं. अगर इतना भी आप नहीं कर सकते तो पुलिस को बताकर जरूर जाएं. ये कहना है आगरा पुलिस का. चोरों से परेशान सिकंदरा पुलिस ने रविवार को ई रिक्शा और आटो से कॉलोनी कॉलोनी मुनादी कराई. लाउडस्पीकर के जरिए मैसेज दिया जा रहा था.

फोर्स कम होने की बात
मुनादी में बताया गया है कि जिले में इस समय फोर्स कम है. फोर्स यूपी में चल रहे चुनावों के लिए बाहर गया हुआ है, ऐसे में चोरी की घटनाएं बढ़ने के चांस हैं. लाना मार्ग, केके नगर, पीपी नगर, असोपा हॉस्पिटल, चंद्रा नगर, महर्षिपुरम आदि इलाकों में पुलिस कर्मियों ने कुछ इसी अंदाज में मुनादी कराई। कई लोग तो इसे पुलिस की अच्छी पहल बता रहे हैं.