आगरालीक्स…(.News 17th February 2022 ). कश्मीर में सुबह भूकंप के झटके, जम्मू के कटरा के पूर्व में सुबह 3.5 तीव्रता के भूकंप आया। इससे जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस हुए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार सुबह 3.02 मिनट पर रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप जम्मू के कटरा के पूर्व में आया है, जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। खलबली मच गई।
16 फरवरी को भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले बुधवार यानी 16 फरवरी को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। बुधवार को जम्मू कश्मीर में आए भूकंप का केंद्र पहलगाम से 15 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम क्षेत्र था और तीव्रता 3.2 मापी गई थी।
इस महीने जम्मू कश्मीर में भूकंप
17 फरवरी कटरा के पूर्व में तीव्रता 3.5
16 फरवरी पहलगाम क्षेत्र में तीव्रता 3.2
10 फरवरी गुलमर्ग तीव्रता 3.8
पांच फरवरी तीव्रता 5.7