आगरालीक्स…. बीटेक की छात्रा से परिजनों ने आनलाइन क्लास की जगह स्कूल जाकर आफलाइन पढ़ाई करने के लिए कहा तो छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने सुसाइड कर ली , पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी आफ नॉलेज एंड टेक्नोलाजी आईआईआईटी श्रीकुकाकुलम में प्रथम वर्ष में पढ़ रही आंध्र प्रदेश के विजय नगर की रहने वाली कोंडापल्ली मनीषा अंजू की कोरोना के चलते आनलाइन कक्षाएं चल रहीं थी। मगर, कोरोना के केस कम होने पर छात्रों को आनलाइन और आफलाइन कक्षाएं ज्वाइन करने का विकल्प दिया गया। ऐसे में परिजनों ने छात्रा से कहा कि वह आफलाइन कक्षाएं ज्वाइन करे लेकिन वह आनलाइन पढ़ाई ही करना चाहती थी।
हॉस्टल में छोड़ गए, 16 फरवरी को कर ली सुसाइड
छात्रा के परिजन उसे आफलाइन क्लास ज्वाइन करने के लिए कॉलेज के हास्टल में छोड़ गए। इससे आक्रोशित छात्र ने अपना मोबाइल फेंक दिया, परिजनों ने दूसरा मोबाइल दिलवाया। 16 फरवरी को छात्रा के कमरे का गेट नहीं खुला तो साथी छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गेट खोला गया, कमरे में छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था। इस मामले में एचरला सब इंस्पेक्टर के रामू का मीडिया से कहना है कि छात्रा कमरे में पंखे से लटकी हुई थी, इस मामले में धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है।