आगरालीक्स ….आगरा में डॉक्टर के घर पर फायरिंग करने वाले रंगबाज का दुस्साहस देखिए। इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि स्क्रीन शॉट पुलिस को दिखा दीयो, अरेस्ट।

आगरा के बजरंग कालिंदी विहार में डाक्टर डीके शर्मा और उनके बेटे चेतन शर्मा पर बाइक सवार रंगबाजों ने रात में फायरिंग कर दी थी, स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग गए। एक घंटे बाद दोबारा फायरिंग की। इसके बाद रंगबाज काके उर्फ परम ने चेतन शर्मा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा, गोली मारने की धमकी देते हुए मैसेज का स्क्रीन शॉट पुलिस को दिखा कर कार्रवाई करवाने की खुली चेतावनी दी।
पुलिस ने काके को किया अरेस्ट
आगरा की थाना एत्मादउददौला पुलिस ने डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप में रंगबाज काके को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
यमुना पार क्षेत्र में लगातार फायरिंग की घटनाएं
आगरा के थाना एत्माउददौला के यमुना पार क्षेत्र में लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग से पहले जैन मंदिर, कालिंदी विहार के बाहर भी फायरिंग की गई थी। सीसीटीवी में फायरिंग करते हुए युवक दिखाई दे रहे थे, पुलिस इन्हें चिन्हित कर रही है जिससे अरेस्ट किया जा सके।
लोगों में दहशत
आए दिन फायरिंग से यमुना पार के लोगों में दहशत हैं। रात को लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं। यहां रंगबाजों के अलग अलग गुट बन गए हैं और रंगबाजी में एक गुट दूसरे गुट पर फायरिंग कर अपना बर्चस्व दिखाना चाहता है। इससे भी फायरिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं।