
इंटरनेट फोटो
आगरा के जगदीशपुरा की छात्रा ने शिकायत की है कि नाई की मंडी क्षेत्र का चांदी कारोबारी उसे परेशान करता रहता था। कारोबारी का घर शाहगंज क्षेत्र में भी है। नौ साल पहले वह छात्रा को स्कूल जाते समय परेशान करता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा के इन्कार करने पर उसे किडनैप कर रेप किया, इस मामले की जब पुलिस से शिकायत की गई तो युवक के परिजन शादी कराने के लिए तैयार हो गए और छात्रा युवक के घर पर रहने लगी।
छात्रा का कराया गर्भपात
छात्रा ने जब पुलिस से शिकायत करने की कहा तो उसके परिवारीजन शादी करने के लिए तैयार हो गए। वे उसे अपने घर में उसे बहू की तरह रखने लगे। उसे गुमराह कर 20 जून 2015 को गर्भपात करा दिया, इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की तो समझौता कर लिया।
मोबाइल बंद, छोडी परीक्षा
अब युवक ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। युवक उसे धमकी दे रहा है। दहशत के चलते पीड़िता ने परीक्षा भी छोड़ दी है।
दूल्हे ने शादी से किया इन्कार
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में शादी समारोह में जयमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों और बहनों के साथ छेड़छाड़ कर दी। उनकी हरकत पर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद कुर्सी फिंकाई हुई। इसमें दुल्हन के पिता समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस दूल्हा, उसके चाचा और भाई को पकड़कर थाने ले आई। उन्हेें हवालात में डाल दिया। एक घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Leave a comment