आगरालीक्स ….आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक हुई। रक्षा मंत्री को जो खाना दिया गया उसकी एफएसडीए ने जांच ही नहीं की। एडीएम प्रोटोकॉल ने एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह को नोटिस जारी किया है।
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान था, इसके लिए पांच फरवरी को रक्षा मंत्री ने खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। रक्ष़ा मंत्री राजनाथ सिंह को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, उनकी सुरक्षा को लेकर कई टीमें लगाई गई थी। इसमें एफएसडीए की टीम भी लगाई गई थी। टीम को खानपान के सैंपल लेने थे, टीम के सैंपल की जांच करने के बाद ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को खाने और पीने के पदार्थ दिए जाने थे। मगर, ऐसा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री जनसभा के लिए पहुंच गए। लेकिन एफएसडीए की टीम निर्धारित समय पर नहीं पहुंची।

सैंपल की जांच के बिना ही रक्षा मंत्री ने किया भोजन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा के बाद खाने के लिए, एफएसडीए की टीम के निर्धारित समय पर न पहुंचने से जो खाना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया जाना था उसके सैंपल नहीं लिए गए थे। ऐसे में रक्षा मंत्री के खाने के लिए कहने पर उन्हें बिना जांच किए हुए ही भोजन करा दिया गया। मामला खुलने पर खलबली मच गई।
एफएसडीए को दिया गया नोटिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम ने एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।