आगरालीक्स….. आगरा से गंगासागर से लेकर राम जन्म भूमि सहित भारत दर्शन के लिए 22 मार्च से ट्रेन चलेगी, 10 दिन में भारत दर्शन कराया जाएगा, रहना खाना और घूमना भी पैकेज में शामिल, जानें भारत दर्शन ट्रेन का पैकेज।
आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन ट्रेन चलाई जा रही है, ट्रेन 22 मार्च को चलेगी और 31 मार्च तक भारत दर्शन कराएगी।
ट्रेन का रूट
भारत दर्शन ट्रेन से राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगासागर काली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ और कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। 10 दिन तक भारत दर्शन कराया जाएगा।

10 दिन का पैकेज 9450 रुपये
भारत दर्शन ट्रेन में सुबह नाश्ता, दोपहर और रात को शाकाहारी भोजन के साथ ही धर्मशाला में ठहरने और बस से तीर्थस्थल तक जाने की सुविधा दी जाएगी। 10 दिन के टूर का प्रति व्यक्ति 9450 रुपये पैकेज रखा गया है।
यहां से ट्रेन से कर सकते हैं यात्रा
भारत दर्शन ट्रेन में आगरा कैंट के ाथ ही ग्वालियर, उरई, कानपुर, लखनउ, बाराबंकी, अयोध्या से बैठ सकते हैं। आईआरसीटीसी के आगरा सेंटर के प्रभारी ब्रजेश सिंह का कहना है कि भारत दर्शन ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।