
इंटरनेट फोटो
नोएडा निवासी गोकुल, राहुल कक्कड अपनी मां रीता कक्कड के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए होटल मुगल पहुंचे। वे होटल में ही ठहरे थे। बुधवार रात को शादी समारोह चल रहा था, इसी बीच रीता कक्कड का पर्स चोरी हो गया। उनके पर्स में ज्वैलरी के साथ कैश और दो मोबाइल थे। इस पर उन्होंने होटल के मैनेजर से शिकायत की, उन्होंने आश्वासन दे दिया। वे सभी शादी समारोह में व्यस्त हो गए, आरोप है कि सुबह होटल मैनेजर से पर्स के बारे में पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर कक्कड परिवार ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पॉश कॉलोनी से हॉस्पिटल संचालक की लूटी चेन
पॉश लायर्स कालोनी में गुरुवार रात दस बजे दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने कांग्रेस नेता हरिकिशन पिप्पल के बेटे और हेरिटेज हास्पिटल के डायरेक्टर शैलेश पिप्पल से घर के पास मोबाइल और चेन लूट ली।
शैलेश ने बताया कि भोजन करने के बाद वह कालोनी में टहल रहे थे। घर के पास ही राधाकृष्ण मंदिर है। वह मंदिर के पास से गुजर रहे थे। उनके मोबाइल पर किसी परिचित का कॉल आने पर वह बात करने लगे। तभी उनके पास दो बाइक आ गईं। काले रंग की बाइक पर वार तीन तो सिल्वर रंग की बाइक पर दो बदमाश सवार थे। काले रंग की बाइक पर सवार एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली, जबकि दूसरे बदमाश ने मोबाइल छीन लिया। बदमाश चेन और मोबाइल लूटकर भाग गए। पास ही दूसरी बाइक पर खड़े बदमाशों को शैलेश ने राहगीर समझा। इस पर उनसे मदद मांगी और बदमाशों का पीछा करने को कहा। वह मदद की बात कहते हुए साथियों के साथ ही भाग गए। उन्होंने दूर जाने पर लूट करने वाले साथियों से हाथ भी मिलाया। तब शैलेश को पांच बदमाशों के साथ होने का पता चला। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें घर भेज दिया।
Leave a comment