Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Akhilesh Yadav said – wave of Samajwadi Party running in the state…#upelection2022
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav said – wave of Samajwadi Party running in the state…#upelection2022

164

आगरालीक्स…अखिलेश बोले—हार देखकर भाजपा नेताओं ने अपनी गाड़ियों और घरों से झंडे उतार लिए हैं….सपा के पक्ष में चल रही लहर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांच चरणों पर मतदान हो चुका है. अब दो चरणों का चुनाव बाकी है. ऐसे में राजनीतिक दलों ने आगामी दो चरणों में शामिल जिलों के लिए चुनाव प्रचार काफी तेज कर दिया है. स्टार प्रचारक लगातार जनसभाएं व रोड शो कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार हर दिन तीन से चार जिलों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं. सोमवार को भी वह जलालपुर व संत कबीरनगर के साथ अन्य जिलों में भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभाएं की और जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

May be an image of 12 people and people standing

अखिलेश यादव ने कहा कि हार देखकर भाजपा नेताओं ने अपनी गाड़ियों और घरों से झंडे उतार लिए हैं. पांच चरण के मतदान के बाद सपा गठबंधन बहुमत से आगे निकल गया है. जो गर्मी निकालने की बात करते थे, पांच चरण के मतदान के बाद ठंडे पड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि 69000 अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव हुआ है. शिक्षा विभाग में 11 लाख पद खाली है. हम नई शिक्षक भर्ती निकालेंगे. बीएड-टेट वालों की मदद करेंगे, शिक्षा मित्रों की मदद करेंगे. अनुदेशकों की मदद करेंगे. महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी आई है महंगाई बढ़ा रही है. डीजल पेट्रोल ₹100 से पार हो गया. याद रहे, भाजपा सत्ता में दोबारा आ गई तो पेट्रोल ₹200 लीटर बिकेगा. भाजपा सरकार किसानों को खाद और डीएपी नहीं दे पाई.
अगर खाद मिली भी तो बोरी से 5 किलो की चोरी हो गई. भाजपा सत्ता में दोबारा आ गई तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी हो जाएगी. 3 साल से फौज में भर्ती नहीं हुई. नौजवानों की उम्र बढ़ गई, अब ढेर सारे नौजवान फौज की भर्ती नहीं देख सकते.
समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो फौज में और पुलिस में भर्ती निकालकर नौजवानों को नौकरी देने का काम किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!