Friday , 4 September 2026
Home बिगलीक्स Police bust gang of vehicle thieves in Agra
बिगलीक्स

Police bust gang of vehicle thieves in Agra

141

thieve
आगरालीक्स…
आगरा में नीली बत्ती लगी लग्जरी गाडी से वाहन लूट करने वाला गिरोह पकडा गया है। पुलिस ने लग्जरी गाडी के साथ तीन बदमाशों को पकडा है, इसके पास से लूटी हुई डीसीएम भी बरामद हुई है। नीली बत्ती लगी गाडी को वाहनों के आगे लगाकर चेकिंग के नाम पर बदमाश लूटपाट करते थे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को लग्जरी गाडी के साथ पकड लिया है।
एनएचटू पर रात में वाणिज्य कर विभाग की नीली बत्ती लगी गाडी जगह जगह चेकिंग करती है। यह गिरोह भी इसी तरह काम करता था, ये रात को नीली बत्ती लगी लग्जरी गाडी लेकर निकलते थे। हाईवे पर सुनसान जगह पर गाडी खडी कर चेकिंग शुरू कर देते थे, अक्सर चेकिंग शहर की सीमा जहां खत्म होती है, वहां की जाती थी। जिससे वाहन चालकों को लगे कि शहर की सीमा शुरू होने वाली है, इसलिए चेकिंग हो रही थी। जैसे ही वाहन चालक कागज दिखाने आते थे, गिरोह के सदस्य उन्हें दबोच लेते थे। इसके बाद वाहन को लेकर फरार हो जाते थे। गैंग काफी समय सें लूटपाट कर रहा था।
पुलिस पर दिखाया रौब, की जा रही पूछताछ
एत्माउददौला पुलिस ने लग्जरी गाडी पर नीली बत्ती लगाकर लूटपाट करने वाले गिरोह को पकडा है। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर भी रौब दिखाया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुलता चला गया। पुलिस पकडे गए तीनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Hospital owner lodge FIR against Patient Attendant & relatives

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 1.60 Lakh Fine for using bad quality oil in French Fries in Agra

आगरालीक्स आगरा में एक बड़ी ब्रांड पर फ्रेंच फ्राइज तलने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Route diversion for Janmashtami in Agra from 4 PM on 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!