
आगरा में जाम आम है, लेकिन शुक्रवार की रात को लगे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। एनएचटू पर जाम लगने से रामबाग से सिकंदरा से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इन वाहनों के बीच में शादी समारोह से लौट रहे परिवारों की कार फंस गई। जाम इतना अधिक था कि कार के निकलने के लिए जगह नहीं मिली, हाईवे के साथ ही सर्विस रोड भी बंद हो गए। इससे घंटों लोग बीच रास्ते में फंसे रहे।
अधर में फंसे, न इधर जाने के न उधर
शुक्रवार को शहर में तमाम शादी थी, कुछ लोगों को कई शादियों में शामिल होना था। उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। एमजी रोड के बाद नेशनल हाईवे पर जाम मिलने से उनका सब्र जवाब दे गया। लेकिन वे ऐसी जगह पर जाम में फंसे जहां से आगे बढने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही थी तो पीछे भी नहीं लौट सकते थे। कार बंद कर तमाम लोग घंटों हाईवे पर जाम के खुलने का इंतजार करते रहे।
आडे तिरछे फंसे वाहन
जाम लगा हुआ था, इसके बाद अपनी कार निकालने के चक्कर में वाहन आडे तिरछे फंस गए। इससे जाम की स्थिति भयावह होती चली गई और वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। जिसे भी जहां जगह मिली, वहां अपनी गाडी लगा दी, थोडी दूर चलने पर पता चला कि इस रोड पर भी जाम लगा हुआ है।
Leave a comment