
धौलपुर हाउस में टोडलर्स शौपी रेडीमेड कपड़ों के शोरूम संचालक व ईदगाह निवासी उपेंद्र वर्मा के बेटे आदित्य विक्रम वर्मा की शुक्रवार को आगरा क्लब में शादी थी। रात को रिश्तेदार जाने लगे, उन्हें आदित्य के ससुर उमाशंकर वर्मा विदा कर रहे थे। उन्होंने उपेंद्र वर्मा को बैग दे दिया, उन्होंने बैग पास में ही कुर्सी पर रख दिया और वे भी लोगों को विदा करने लगे। कुछ देर बाद देखा तो बैग गायब था। इससे उनके होश उड गए। शादी समारोह में बैग चोरी होने की जानकारी होते ही खलबली मच गई।
संदिग्ध युवक को दबोचा
बैग चोरी हुआ, उसी समय वहां एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। उसे लोगों ने पकड लिया और पिटाई लगा दी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बच्चा गैंग ने बैग चोरी किया है, इसकी जांच की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे तक नहीं
बैग चोरी होने के बाद आगरा क्लब में सीसीटीवी पफुटेज देखने के लिए कहा, जिससे बैग के बारे में पता चल सके। उपेंद्र वर्मा ने बताया कि शादी समारोह मैदान में हो रहा था, यहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं। यहां तक कि गेट पर भी कैमरा नहीं है।
नोएडा के परिवार का चोरी हुआ था बैग
इससे पहले नोएडा के परिवार का ताजगंज के होटल से बैग चोरी हो गया था। वे भी एक शादी समारोह में आए थे, रात को शादी के कार्यक्रम के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। इस मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ रही हैं, जहां शादी समारोह में बैग चोरी हो रहा है। इसके लिए शहर में एक गिराह सक्रिय है। होटल, बैंकट हॉल से कई बैग चोरी हो चुके हैं।
Leave a comment