आगरालीक्स…चुनाव का है इंतजार, इसके बाद पेट्रोल होगा सौ के पार…कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर तक पहुंची..आने वाले दिनों में 25 रुपये तक महंगा होगा पेट्रोल….
रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल आया है. जो अब 115 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आने वाले दिनों में 20 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

दिवाली से नहीं बढ़े दाम
आगरा सहित पूरे देशभर में दिवाली के बाद से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. इससे पहले आगरा में पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था लेकिन केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के कारण दिवाली पर पेट्रोल के रेट 95.05 रुपये प्रति लीटर हो गए जबकि 86.56 रुये प्रति लीटर हो गए. 120 दिन बीतने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थित बने हुए हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इनमें फिर से बढ़ोतरी हो सकती है.
चुनाव तक रुके हैं रेट
लोगों का भी कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थित हैं तो इसकी वजह पांच राज्यों में होने वाले चुनाव हैं. लोगों का कहना है कि 10 मार्च को मतगणना होने के बाद फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा होना शुरू हो जाएगा.