आगरालीक्स…आगरा में तापमान 30 डिग्री से पार पहुंचा. रात का तापमान भी बढ़ा. इस दिन तेज हवाएं चलने के आसार…जानिए मौसम का पूरा अपडेट….
आगरा में मौसम बदलाव की ओर है. हालांकि अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी है. घरों में कम स्पीड पर पंखे भी चलना शुरू हो गए हैं. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. गुरुवार को सुबह हल्के बादल छाये रहे. कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन जैसे—जैसे दिन निकलता गया धूप तेज होती गई. दोपहर को धूप में ठहरना भी मुश्किल हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, हालांकि 5 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी