Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 10 Important News of Agra on 3 March 2022
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 10 Important News of Agra on 3 March 2022

133

आगरालीक्स…आगरा के 28 छात्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचे तो वहीं विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट. महिला फार्मा अधिकारी के खाते से 1.20 लाख रुपये निकाले तो एक और युवक की प्रेम प्रसंग में मौत..पढ़ें आगरा की 10 प्रमुख खबरें

  • आगरा में गुरुवार दोपहर को फार्मा कंपनी में अधिकारी सृष्टि माहौर का सदर थाना क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदल दिया. महिला के खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए. 
  • आगरा के यूक्रेन में फंसे 28 छात्रों को जिन क्षेत्रों में रूस का हमला हो रहा है वहां से सुरक्षित निकाल लिया है। लेकिन आगरा की अंजलि पचौरी और भाव्या चौहान खारकीव में फंसी हुई हैं। भारतीय दूतावास ने टवीट कर सभी भारतीय छात्रों को खारकीव छोड़ने के लिए कहा है।
  • आगरा में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना संक्रमित 10 मरीज ठीक हुए हैं। अब आगरा में कोरोना के 50 एक्टिव केस हैं।
  • सतरंगी पुष्पों से सजे ढोले में विराजमान भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करते श्याम बाबा का ढोला। और आगे 251 निशान लिए झूमते गाते श्रद्धालु। सर्वप्रथम ढोल नगाड़ों संग प्रथम पूज्य श्रीगणपति की सवारी। श्याम नगरी मासिक पोशाक सेवा संस्था द्वारा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर तक भक्ति और श्रद्धा संग निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
  • आगरा की सर्विलांस टीम, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग टीम, स्वाट टीम व थाना न्यू आगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लूट करने जा रहे छह शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 46 हजार रुपये कैश, दो बाइक व अवैध तमंचा भी बरामद किया है. पकड़े गए सभी 6 बदमाश चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.
  • पीएसी स्थित आगरा मेट्रो के प्रथम डिपो में ट्रैक को जोड़ने के लिए ऑटोमेटिक वेल्डिंग मशीन डिपो परिसर में आ चुकी है। फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक पर आधारित इस मशीन की मदद से बिना किसी अन्य वेल्डिंग सामग्री के इलेक्ट्रिक शॉक के जरिए पटरियों को आपस में जोड़ा जाएगा। फिलहाल, इस ऑटोमेटिक वेल्डिंग मशीन की टेस्टिंग की जा रही है, जल्द ही डिपो परिसर में ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
  • आगरा के अस्पताल में एक्सीडेंट में घायल हुए मरीज का गलत आपरेशन कर देने का मामला सामने आया है. मरीज के उल्टे पैर में चोट थी जिसका आपरेशन होना था लेकिन डॉक्टरों ने सीधे पैर का आपेरशन कर दिया. दर्द में आराम न मिलने पर जब इस मामले की पोल खुली तो तीमारदारों का गुस्सा सातवें आसमान पर हो गया. उन्होंने जमकर अस्पताल के बाहर हंगामा किया.
  • गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
  • आगरा के उत्तर विधानसभा सीट से विधायक और इसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाल—बाल बच गए. भाजपा विधायक की गाड़ी को ग्वालियर में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में विधायक सहित सभी लोग सुरक्षित हैं.
  • गुरुवार को एक और युवक का शव पेड़ पर बनाए गए फंदे पर लटका मिला. परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!