आगरालीक्स…(. Agra News 4th March 2022 )आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सबसे बड़े बीएड घोटाले में एसआईटी की जांच के बाद बर्खास्त किए गए 195 शिक्षक होंगे बहाल, प्रदेश भर में 4000 से अधिक शिक्षक बिना पढ़े और परीक्षा दिए बीएड की डिग्री बनवाकर ली थी नौकरी। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

आगरा के आंबेडकर विवि की बीएड सत्र 2004 05 की बिना पढ़े और परीक्षा दिए छात्रों को डिग्री बांट दी गई थी। इस डिग्री से प्रदेश भर में 4000 से अधिक शिक्षक नियुक्ति हो गए। एक छात्र की शिकायत के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने कई कर्मचारियों को अरेस्ट किया। बीएड सत्र 2004 05 की परीक्षा देने वाले छात्रों का कॉलेजों से रिकॉर्ड लिया। अपनी रिपोर्ट में एसआईटी ने 4000 शिक्षकों की डिग्री को फर्जी बताया, इसके बाद संबंधित जिले के बीएसए द्वारा फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा बिहाल शिक्षकों को बहाल करने जा रहा है। इसके लिए विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं।
195 शिक्षक होंगे बहाल
आगरा में पहल बार में 24 और दूसरी बार में 171 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। बीएसए सतीश कुमार का मीडिया से कहना है कि बर्खास्त शिक्षकों को बहाल करने का विभागीय आदेश मिल गया है, शिक्षकों को बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है।