आगरालीक्स ….आगरा में 24 घंटे बाद मौसम बदल जाएगा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गर्मी ने दस्तक दे दी है, दिन में गर्मी में पसीना निकलने लगा है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह ठंडी हवा चली लेकिन अब दोपहर में धूप निकल आएगी और गर्मी लगेगी। इससे तापमान भी बढ़ जाएगा, 30 डिग्री तक दिन का तापमान पहुंच सकता है।

5 मार्च को तेज हवा
मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच मार्च को तेज हवा चल सकती है , छह मार्च से गर्मी बढ़ जाएगी। दोपहर में गर्मी लगेगी और तापमान भी बढ़ेगा।
आईएमडी का अनुमान
04-Mar 14.0 28.0 Mainly Clear sky
05-Mar 14.0 28.0 Strong surface winds during day time
06-Mar 16.0 29.0 Partly cloudy sky
07-Mar 16.0 30.0 Mainly Clear sky
08-Mar 16.0 31.0 Mainly Clear sky
09-Mar 16.0 31.0 Mainly Clear sky