आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, जानें आज कितने नए केस मिले और कितने एक्टिव केस।
आगरा में कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। वहीं, 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए।
कोरोना के एक्टिव केस 41
आगरा में अब कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे एक्टिव केस कम होने लगे हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 41 हैं।
सभी मरीजों का घर पर ही चल रहा इलाज
कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना के मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। अब कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।