Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Mahant of Agra’s Vankhandi Mahadev Temple passes away…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Mahant of Agra’s Vankhandi Mahadev Temple passes away…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने त्यागा शरीर. अंतिम दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में ही दी जाएगी समाधि..

आगरा में सिकंदरा के गैलाना स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर के महंत 86 वर्षीय महंत रघुनाथ भोलेनाथ ने गुरुवार देर रात देह त्याग दी. मंदिर के अन्य पुजारियों ने महंत के देहावसान के बाद उन्हें भगवान वस्त्र पहना कर अंतिम दर्शनों के लिए बिठाया है. सुबह से ही जानकारी होने पर भक्त उनके दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. भक्तों के अनुसार मंदिर परिसर में ही उनके गुरु स्व. राधेश्याम जी के पास उनको समाधि दी जाएगी.

ऐतिहासिक है मंदिर
आगरा के वनखंडी महादेव मंदिर ऐतिहासिक है. आगरा की लगने वाली ऐतिहासिक शिव परिक्रमा के दौरान सभी परिक्रमार्थी इस मंदिर में भी पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं. सावन के हर सोमवार को यहां विशेष पूजा की जाती है. मंदिर के महंत रघुनाथ भोलेनाथ को विशेष शक्तियों वाला माना जाता था. उनकी एक आवाज पर गौशाला की सैकड़ों गाय आकर उनके पास खड़ी हो जाती थीं.

Related Articles

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

आगरा

Agra News: Nishan Yatra will start from Agra’s Jeevani Mandi Khatu Shyam Mandir on 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर से 25 फरवरी को निकलेगी...

आगरा

Agra News: Happy Sprouts celebrated its third anniversary with great pomp…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के हैप्पी स्प्राउट्स ने धूमधाम से मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव. नन्हे—मुन्ने बच्चों...

आगरा

Agra News: Havan performed for India’s victory in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारत की जीत के लिए किया हवन. जगह—जगह एलईडी लगाकर...

error: Content is protected !!