Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: Woman sets herself and seven-year-old child on fire by sprinkling petrol in Agra, death…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News: Woman sets herself and seven-year-old child on fire by sprinkling petrol in Agra, death…#agranews

182

आगरालीक्स…दुखद घटना.. आगरा में एक मां ने सात साल के बेटे के साथ किया आत्मदाह…पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दोनों की मौत…ये बना कारण

आगरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक और दुख भरी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया. गृहक्लेश से तंग आकर एक मां ने अपने 7 साल के बेटे के साथ खुद को आग लगा ली. उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई. बच्चे ने रात को ही दम तोड़ दिया तो वहीं बुरी तरह से झुलसी मां की आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

यहां का है मामला
मामला थाना डौकी के गांव जयनगर का है. यहां 30 वर्षीय रजनी देवी पत्नी शिवदत्त का गुरुवार को किसी बात को लेकर अपने पति से झगड़ा होग या. कहासुनी होने के बाद पति शिवदत्त घर के बाहर बरामदे में आ गया. इसके बाद गुस्साई रजनी अपने सात साल के बेटे को लेकर कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद कर खुद के ऊपर और फिर बाद में बेटे के ऊपर पेट्रोल डाल लिया. इसके बाद महिला ने खुद को और बेटे को आग लगा दी. कमरे से जब धुआं निकला तब ग्रामीणों और पति शिवदत्त को इसकी जानकारी हुई. उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला. आग बुझाकर किसी तरह आगरा के एक निजी अस्पताल में लेकर भागे. यहां रात को सात साल के हिमांशु की मौत हो गई.

गंभीर रूप से झुलसी रजनी को दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन आज सुबह उपचार के दौरान रजनी ने भी दम तोड़ दिया. परिजनों ने गुरुवा रात को ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि महिला के शव को गांव लेकर आया गया है.इस मामले में पुलिस का कहना है कि जलने के कारण महिला ओर उसके बच्चे की मौत हुई हे. महिला का दिल्ली में पोस्टमार्टम हुआ हे. इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर आने पर आवश्यक जांच की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

आगरा

Agra Live News: Rakesh Agarwal’s eye donation will light up two lives shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होेंगी रोशन....

आगरा

Agra Live News: Govardhan Puja festival celebrated with devotion at Agra’s Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मथुराधीश मंदिर में भक्तिभाव से मना गोवर्धन पूजा उत्सव. पुरुषोत्तम...

error: Content is protected !!