आगरालीक्स…आगरा का मौसम फिर से बदलेगा. बादल भी छाएंगे और बारिश भी होगी. मतगणना वाले दिन भी बारिश के हैं चांस…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में एक बार फिर से बादल छाने और बारिश के चांस बन रहे हैं. मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आगरा में आने वाले दिनों में दिन के समय बादल छाएंगे जबकि 9 व 10 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है. 10 मार्च को मतगणना भी है, ऐसे में बारिश थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इससे तापमान में कुछ प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि आगरा का तापमान इस दौरान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान भी इस दौरान 18 डिग्रीे सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

शुक्रवार केा इतना रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.