आगरालीक्स…. आगरा में युवती फेरों पर अपने प्रेमी का इंतजार करती थी लेकिन वह नहीं आया, प्रेमी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती लोहामंडी क्षेत्र में रहती है। चार साल पहले युवती की मुलाकात सत्यम गुप्ता से हुई, सत्यम मेडिकल स्टोर पर काम करता है और मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

युवती इंतजार करती रही, शादी करने नहीं आया सत्यम
युवती से सत्यम शादी करने के लिए तैयार हो गया। मगर, जिस दिन शादी की तिथि तय की गई थी, उस दिन युवती फेरे लेने के लिए सत्यम का इंतजार करती रही। मगर, सत्यम नहीं आया।
दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
युवती का आरोप है कि चार साल पहले उसकी मुलाकात सत्यम से हुई थी, सत्यम न शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती का आरोप है कि सत्यम ने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया, जब युवती ने शादी के लिए कहा तो कोई जवाब देने के बजाय टालमटोल करने लगा। तीन महीने पहले युवती ने थाना लोहामंडी में सत्यम की शिकायत की, इसके बाद सत्यम शादी करने के लिए तैयार हो गया, युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। लेकिन उसने शादी करने के लिए जो तिथि तय की थी उस दिन शादी करने सत्यम नहीं आया। इस मामले में युवती ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय का मीडिया से कहना है कि सत्यम गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।