आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमतों में आज बेतहाशा तेजी आई है। सोना 52 हजार और चांदी 69 हजार को पार कर गई है। हाजिर में कीमतें और ज्यादा हो गई हैं।
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी रही। सोना दोपहर तक 52,549 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी भी इसी प्रकार तेजी का रुख बनाए हुए हैं। दोपहर तक चांदी 69,355 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रूस-यूक्रेन जंग के बीच बिगड़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था के कारण है।